How To Practice Good Length Bowling || गुडलेंथ बोलिंग कैसे करे

गुड लेंथ बोलिंग कैसे करें

हैलो दोस्तों!दोस्तों आज हम आपको बताएंगे कि गुड लेंथ बोलिंग कैसे करें।गुड लेंथ बोलिंग एक गेंदबाज के लिए बेहद ही अहम होती है। गुड लेंथ बोलिंग से आपकी गेंदबाजी में धार आती है। जो लोग क्रिकेट में अपना करियर बनाना चाहते है, उनको गुड लेंथ बोलिंग आनी बहुत जरूरी है। क्रिकेट की जानकारी रखने वाले लोग जानते होंगे कि गुड लेंथ बोलिंग क्या होती है। यह पोस्ट पढ़ने के बाद अन्य सभी लोग भी जान जाएंगे कि गुड लेंथ बोलिंग क्या होती है और कैसे की जाती है।


दोस्तों गुड लेंथ बोलिंग करते समय आपको तीन फैक्टर का खास ध्यान रखना होता है। पहला फैक्टर है कि आपको यह पता होना चाहिए कि गेंद को टप्पा कहां खिलाना है। गुड लेंथ बोलिंग में गेंद को टप्पा बल्लेबाज से 12-13 फ़ीट की दूरी पर खिलाना होता है। यही गुड लेंथ बोलिंग का टारगेट पॉइंट होता है। सही जगह गेंद को टप्पा खिलाने से आपकी गेंदबाजी में धार आएगी लेकिन इसके लिए आपको नियमित अभ्यास करना बहुत जरूरी है। 

अभ्यास के दौरान आप विकेट से 12-13 फ़ीट की दूरी पर कोई निशान बनाकर गेंदबाजी करें जिससे आपको अंदाजा हो जाएगा की गेंद को टप्पा कहां खिलाना है। यहां एक और महत्वपूर्ण बात का आपको ध्यान रखना है कि गेंदबाज़ी करते समय गेंद हमेशा ऑफ स्टंप पर रखे। गुड लेंथ बोलिंग में गेंद को कभी भी मिडिल या लेग स्टंप पर न रखे। ऐसा करने से आपकी लाइन बिगड़ सकती है और आपकी गेंद वाइड भी हो सकती है।

गुड लेंथ बोलिंग में दूसरा फैक्टर है कि रन-अप लेते समय आपके कदमों में एक रिदम और ताल होनी चाहिए। पहले छोटे रन-अप से अभ्यास शुरू करें। 4 कदम, 10 कदम से शुरू करते हुए धीरे-धीरे अपना रन-अप बढ़ाये। इससे आपकी गेंदबाजी में रफ्तार भी बढ़ेगी और आपको अनुमान हो जाएगा कि कितने रन-अप से आपकी गेंद सही जगह टप्पा खा रही है।

तीसरा फैक्टर है कि आप अपने बोलिंग एक्शन में बार-बार बदलाव न करें। ऐसा करने से आपकी लाइन और लेंथ बिगड़ सकती है और आप खुद भी कंफ्यूज हो जायेंगे। जिस एक्शन के साथ आपने बोलिंग करनी शुरू की थी उसी एक्शन को अपनाए रखे क्योंकि उस एक्शन पर आपका हाथ सेट हो चुका होगा और उस पर आपका नियंत्रण भी सबसे बेहतर होगा।


तो दोस्तों अब आप जान गए हैं कि गुड लेंथ बोलिंग कैसे की जाती है। इसके लिए आपको काफी अभ्यास करना पड़ेगा। लेकिन ध्यान रहे अभ्यास करते समय यह तीन फैक्टर अपने दिमाग में अच्छे से सेट कर ले।धीरे-धीरे आप इसमें माहिर हो जाओगे। शुरुआत में एक ओवर में 2 या 3 गेंद ही आप सही फेंक पाएंगे लेकिन निरंतर अभ्यास से आप गुड लेंथ बोलिंग में कुशल हो जाएंगे। क्रिकेट से जुड़ी अन्य टिप्स एवं जानकारी के लिए जुड़े रहिए MT SUPPORT के साथ।

Posted in:



Liked us? Tell your friends on Facebook!

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें