तेज दौड़ने के तरीके और टिप्स | Tej Dodne Ke Tarike Or Upay |

तेज दौड़ने के तरीके और टिप्स | Tej Dodne Ke Tarike Or Upay | 

हैलो दोस्तों! दोस्तों आप सभी को लगता होगा कि बचपन में तो आप काफी तेज दौड़ लेते थे, लेकिन अब आप उसफुर्तीऔर तेजी से नहीं दौड़ पाते। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे आपकी बॉडी में फैट का बढ़ना, आपके खानपान में बदलाव, आपका गलत तेज दौड़ने के तरीके । आज हम आपको बताएंगे तेज दौड़ने का सही तरीका क्या है। जिसके बाद आप भी 800मीटर,1000 मीटर और 1600 मीटर की दौड़ बड़ी आसानी से दौड़ पाएंगे।
तेज दौड़ने के तरीके और टिप्स | Tej Dodne Ke Tarike Or Upay |
तेज दौड़ने के तरीके और टिप्स | Tej Dodne Ke Tarike Or Upay |  image credit 
 सबसे पहले तो आपको यह जानना जरूरी है कि कैसे मैदान पर दौड़नाचाहिए। दौड़ने के लिए सबसे अच्छा मैदान घास का होता है। उसके बाद बदरपुर से बने मैदान का नंबर आता है। अक्सर लोग सुबह पार्क में जाकर सीमेंट से बने फर्श पर दौड़ने लगते हैं। सीमेंट से बनी फर्श पर दौड़ने से बचें। इससे भविष्य में आपको कई शारीरिक तकलीफ हो सकती है।दौड़ना शुरु करने से पहले आपको बॉडी की स्ट्रेचिंग करनी बहुत जरुरी है। बॉडी को अच्छे से स्ट्रेच करने के बाद ही दौड़ना शुरू करें।

गुड लेंथ बोलिंग कैसे करें


इससे आपके रक्त का बहाव भी तेज होता है। आप में से बहुत लोग अपने फैट से काफी परेशान रहते होंगे। फैट कम करने के लिए स्पिंटरनिंग सबसे कारगर तरीका है।स्पिंट रनिंग करने की एक अलग ही कला है। इसके लिए दौड़ते समय अपने घुटने को ऊपर तक ले जाएं। इतना ऊपर कि आपकापैर90 डिग्री के एंगल पर हो और अपने हाथों को भी इसी एंगल में सेट कर ले। दौड़ते समय जिस पैर को आगे बढ़ा रहे हैं, उस साइड का हाथ पीछे ले जाएं।

शुरुआत में कई लोगों की शिकायत होती है कि वह जल्दी थक जाते हैं। इसके लिए शुरू में कम दूरी के साथ दौड़ना शुरू करें। ध्यान रहे दौड़ते हुए कभी भी मुंह से सांस न ले इससे आप जल्दी हांफने लगेंगे। 400 मीटर से 16 मीटर तक की लंबाई की दौड़ दौड़ने के लिए भी आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना है। दौड़ते समय अपना पूरा पैर जमीन पर रखकर दौड़े। केवल पंजे पर दौड़ने से आप जल्दी थक जाएंगे।

अपने पैरों के साथ-साथ अपने हाथों में भी फुर्ती लाइये। दौड़ते समय अपने जबड़े को ढीला छोड़ दे। अपने चेहरे की मांसपेशियों को दबाव में ना डालें। हमेशा रिलैक्स होकर दौड़ने का प्रयास करें। आपके जूते जितने हल्के होंगे आप उतना तेज दौड़ पाएंगे। अच्छा दौड़ने के लिए आपको अपनी बॉडी को पूरी तरह से फिट रखना बेहद जरुरी है। इसके लिए नियमित व्यायाम करना स्टार्ट करें।


How To Ball Fast In Cricket With Tennis Ball - गेंद की रफ़्तार को बढ़ा ने का तरीका


व्यायाम में बॉडी स्ट्रेचिंग, पुशअप्स को जरूर शामिल करें इससे आपका स्टैमिना भी बढ़ेगा। अगर आप अच्छा दौड़ना चाहते हैं तो आपको अपने खान-पान का भी विशेष ध्यान रखना होगा। अपनी डाइट में प्रोटीन और फाइबर का मेल बना कर चलें। फैट के लिए आपकाजू और पिस्ता खाना शुरू करें। कैल्शियम के लिए दूध के साथ बादाम लेवें। चावल जितना कम खाएंगे उतना बेहतर होगा।घी का इस्तेमाल ज्यादा करें,यह आपकी हड्डियों औरजॉइंट्स के लिए फायदेमंद होता है।

पानी ज्यादा से ज्यादा पिये। आपको दिन में 6 से 7 लीटर पानी पीना चाहिए, क्योंकि दौड़ते समय आपकी बॉडी ज्यादा पानी रिलीज़ करती है। तो दोस्तों अब आप जान गए हैं कि 400मीटर,800मीटर और1600मीटर जैसी कम दूरी की दौड़ कैसे जोड़ी जाती है। अच्छा दौड़ने के लिए आपको ऊपर की सभी बातों का खास ध्यान रखना होगा। आपको शुरू में थोड़ी थकावट होगी लेकिन नियमित अभ्यास से आप एक अच्छे रनर बन जाएंगे।

नियमित दौड़ने से आप हमेशा स्वस्थ फील करेंगे, बीमारियों से लड़ने की ताकत बढ़ेगी और आप एक स्वस्थ जीवन जी पाएंगे। इसी तरह की अन्य रोचक जानकारी के लिए जुड़े रहिए MT SUPPORT के साथ।

Posted in:



Liked us? Tell your friends on Facebook!

2 टिप्‍पणियां: