कलाई मोटी करने के उपाय | Kalai Ko Majboot Kaise Kare

कलाई मोटी करने के उपाय | Kalai Ko Majboot Kaise Kare

दोस्तों अगर आप एक अच्छा बैट्समेन बनना चाहते हो. तो आप को अपनी कलाई यो को मोटा और ताकतवर करना ज़रूरी है.क्रिकेटर में लम्बे लम्बे छक्के लगाने और बढ़िया से शॉट बनाने है. तो उस में कलाई यो का मजबूत और उस में पावर हो ना बहुत ही ज़रूरी है.हेलो दोस्तों! दोस्तों कुछ लोग बहुक परेशान होते है कि उनके हाथों की कलाई बहुत ही नाज़ुक और पतली होती है। कलाई पतली होने के कारण उनकी हाथों की ताकत भी काफी कम हो जाती है। वह ज्यादा भारी सामान नहीं उठा पाते।
कलाई मोटी करने के उपाय | Kalai Ko Majboot Kaise Kare

कलाई मोटी करने के उपाय | Kalai Ko Majboot Kaise Kare



 मेहनत वाले काम में ऐसे लोग काफी जल्दी थक जाते है। इसके अलावा उनके शर्ट की बाजू भी काफी ढीली रहती है और कोई भी कपड़े उन पर ज्यादा अच्छे नहीं लगते। पतली कलाई वाले लोगों की पर्सनालिटी भी ज्यादा दमदार नज़र नहीं आती। आज हम आपको जिम के अन्दर की जाने वाली कुछ ऐसी कसरतों के बारे में बताएंगे जिसे अपनाकर आप आसानी से अपनी कलाई मोटी कर सकते है

Barbell Reverse Curl 

  हाथ की कलाई मोटी करने के उपाय | Kalaiyon Ko Mota Kaise Kare
  हाथ की कलाई मोटी करने के उपाय | Kalaiyon Ko Mota Kaise Kare
image source by : http://www.burnthefatinnercircle.com/

यह एक्सरसाइस आपकी कलाइयों को मजबूत बनाने में काफी मददगार साबित होती है। साथ ही इससे आपकी बाइसेप्स भी उभरकर आती है। इस एक्सरसाइस के लिए आप रोड में अपने हिसाब से वेट लगा लें। इसके बाद रोड को ऊपर की साइड से पकड़े जैसा की पिक्चर में दिखाया गया है। अब धीरे-धीरे अपनी कलाइयों की मदद से वेट को ऊपर ले और धीरे-धीरे ही उसे वापस नीचे लाएं। कलाइयों के साथ आप अपनी बाइसेप्स का इस्तेमाल भी कर सकते है। ध्यान रहें की इस एक्सरसाइस के दौरान आप के पैर थोड़े से खुले रहे और वेट उठाते समय अपनी पूरी बॉडी पर जोर ना लगाएं।

Seated Reverse Curl

  हाथ की कलाई मोटी करने के उपाय | Kalaiyon Ko Mota Kaise Kare
  हाथ की कलाई मोटी करने के उपाय | Kalaiyon Ko Mota Kaise Kare
image source by http://bodybuilding-wizard.com/

कलाइयों को मजबूत और मोटी बनाने के लिए यह एक्सरसाइस बहुत ही उपयोगी मानी जाती है। इसके लिए आपको मीडियम साइज की रोड लेनी होगी और उसमें अपने हिसाब से वेट लगा लें। अब एक लंबे बेन्च जैसी एक सीट पर अपने हाथ रखकर घूटनों के बल बैठ जाइये जैसा की ऊपर पिक्चर में दिखाया गया है। रोड को नीचे से पकड़कर केवल अपनी कलाइयों को उपर नीचे करें। रोजाना 5 मिनट की इस कसरत से आपको काफी फायदा मिलेगा।

Reverse Wrist Curl

Reverse Wrist Curl

                      Reverse Wrist Curl

image source by http://workoutlabs.com/

यह एक्सरसाइस काफी हद तक पिछली एक्सरसाइज की तरह ही है। इसमें आपके बैठने की पॉजिशन और बाकी सब कुछ पिछली एक्सरसाइज की तरह ही रहता है। इसमें केवल आपका रोड पकड़ने का स्टाइल बदल जाता है। इस बार आपको नीचे की बजाय ऊपर से रोड पकड़नी है जैसा की पिक्चर में दर्शाया गया है। कलाई मोटी करने के लिए रोजाना केवल 5 मिनट इस कसरत के लिए समय जरुर निकालें।

Wrist Twist Exercise 

 Kalaiyon Ko Mota Kaise Kare
 Kalaiyon Ko Mota Kaise Kare
image source by http://garagebodytv.com/

इस कसरत से आपकी कलाई कुछ ही दिनों में मोटी और मजबूत हो जाएगी। इससे आपकी ग्रिप पावर भी बढ़ेगी और उंगलियों की ताकत में भी इजाफा होगा। पिक्चर में दर्शायें गए व्यक्ति की तरह ही आप अपनी पॉजिशन सेट कर लें। अब एक छोटे साइज़ का डम्बल लेकर उसे दाएं से बाएं की और बाएं से दाएं दिशा की ओर कुछ देर तक घुमाते रहें। इस कसरत का लाभ मिलने में आपको कुछ दिन का वक्त लगेगा।
  Read also

Running Stamina Tips In Hindi | क्या आप थोड़ा सा काम करते ही थक जाते हैं ?

Wrist Hammer Curls

Wrist Hammer Curls

                 Wrist Hammer Curls

image source by http://weighttrainingexercises4you.com/

यह एक्सरसाइज भी काफी हद पिछली एक्सरसाइज की तरह ही है। पिछली एक्सरसाइज में आप डम्बल्स को दाएं-बाएं घूमा रहे थे, वहीं इस बार आपको डम्बल्स ऊपर-नीचे करने है। इस कसरत में भी आपको केवल कलाइयों का इस्तेमाल ही करना है। कलाई मोटी करने में यह कसरत काफी मददगार साबित होती है। तो अब पतली कलाइयों की चिंता छोड़ दीजिए। रोजाना कुछ देर ये सभी एक्सरसाइज करें और कुछ ही दिनों में आप खुद फर्क महसूस करेंगे।

दोस्तों हम उम्मीद करते है की ऊपर दी गयी एक्सरसाइज को रोजंना अपने प्रैक्टिस से पहले करेंगे तो यकीनन ही आप की कलाई या 3 महीन में ही मज़बूत हो जाएँगी. दोस्तों खास बात याद रखे ओवर लोड वर्कआउट ना करे बच्चे बड़ों की निगरानी में और अपने कोच की सलाह ले के करे.दोस्तों अगर आप को ये आर्टिकल पसंद आये तो लाइक करे शेयर करे धन्यवाद.

Posted in:



Liked us? Tell your friends on Facebook!

1 टिप्पणी: