Mahendra Singh Dhoni Personal life | मस धोनी थे अनटोल्ड स्टोरी

Mahendra Singh Dhoni Personal life | मस धोनी थे अनटोल्ड स्टोरी

भारत के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाते है। खेल के दौरान चाहें कितनी भी गम्भीर परिस्थिति क्यों ना हो लेकिन धोनी हमेशा ही निश्चिंत नज़र आते है, इसीलिए धोनी को कैप्टन कूल भी कहा जाता है। झारखंड के रांजी में जन्म लेने वाले धोनी ने 2004 में अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला था। हालांकि टीम में जगह बनाना उनके लिए इतना आसान नहीं था, इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है।
Mahendra Singh Dhoni Personal life | मस धोनी थे अनटोल्ड स्टोरी
Mahendra Singh Dhoni Personal life | मस धोनी थे अनटोल्ड स्टोरी


 आज हम आपको एम.एस. धोनी की लाइफ से जुड़ी कुछ ऐसी रोचक जानकारी बताएंगे जो आपने शायद ही पहले कभी सुनी हो: क्रिकेट नहीं था पहला प्यार महेन्द्र सिंह धोनी ने क्रिकेट की दुनिया में कई रिकोर्ड्स अपने नाम किए है, लेकिन क्रिकेट उनका पहला प्यार नहीं है। क्रिकेट से पहले धोनी बैटमिंटन और फुटबॉल में अपना करियर बनाना चाहते थे।

धोनी कई क्लबोंकी ओर से, और ज़ोनल लेवर पर बैडमिंटन और फुटबॉल जैसे खेलों में भाग ले चुके है। फुटबॉल में धोनी एक गोलकीपर हुआ करते थे। उनकी अच्छी गोलकीपिंग को देखते हुए उनके फुटबॉल कोच ने उन्हें क्रिकेट खेलने की सलाह दी थी।

 रोमांटिक मिजाज़ के व्यक्ति मैदान पर अक्सर शांत देखे जाने वाले धोनी को देखकर कोई नहीं कह सकता कि वह एक रोमांटिक मिजाज़ के व्यक्ति होगे। धोनी अपने करियर के दौरान कई युवतियों को डेट कर चुके है। करियर की शुरुआत में उन्होंने प्रियंका झा को डेट करना शरु किया था। इसके बाद धोनी और साउथ इंडियन एक्ट्रेस राय लक्ष्मी के बीच रिलेशनशिप की खबरें आई थी।

साल 2010 में धोनी ने अपनी गर्लफ्रैंड साक्षी रावत से शादी की थी। स्पोर्ट्स बाइक से है प्यार धोनी का बाइकों के प्रति प्यार अब किसी से छिपा नहीं है। धोनी के बास कुल 23 बाइक है। इतना बड़ा क्रिकेटर होने के बावजूद अक्सर धोनी अपनी बाइकों को खुद ही साफ करन पसन्द करते है। धोनी के पास अपनी सबसे पहली बाइक भी मौजूद है। वह जब भी अपने घर जाते है तो इन बाइकों की सवारी जरुर करते है। धोनी के पास कॉन्फेडरेट एक्स132 हेलकैट बाइक भी है जो पूरे दक्षिण एशिया में केवल उन्हीं के पास है।

 क्रिकेट के अलावा भी है बहुत शौक धोनी को रेसलिंग का भी बहुत शौक है। ब्रेट हार्ट और हल्क होगन, धोनी के पसन्दीदा रेसलर है। धोनी के पास दो पालतू कुत्ते लैब्रेडोर 'जारा' और एल्शेशियन 'सैम' भी है। धोनी को खाने-पीने का भी बहुत शौक है। चिकन और हॉट चॉकलेट माही को सबसे ज्यादा पसन्द है। साथ ही उन्हें किशोर कुमार के क्लासिकल गाने सुनना भी अच्छा लगता है।

धोनी एक धार्मिक मिजाज़ के व्यक्ति है। वह जब भी रांची जाते है तो माता देवरी के मन्दिर जाना कभी नहीं भूलते। पसन्दीदा अभिनेता की बात करें तो जॉन अब्राहम धोनी को सबसे ज्यादा पसन्द है। सबसे अमीर क्रिकेटर एमएस धोनी दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर है। वह इस समय लगभग 20 कम्पनियों के ब्रांड अम्बैसडर बने हुए है। विज्ञापनों से कमाई के मामले में केवल शाहरुख खान ही उनसे आगे है जो 21 कम्पनियों के ब्रांड अम्बैसडर बने हुए है। दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में धोनी को फोर्ब्स की सूची में 16वां स्थान मिला था।

उनकी सालाना कमाई 190 करोड़ बताई गई थी। 2013-14 में धोनी ने पूरे झारखंड में सबसे ज्यादा आयकर टैक्स का भुगतान किया था। भारतीय सेना में है लेफ्टिनेंट कर्नल साल 2011 में भारत को 28 साल बाद विश्वकप जीताने के बाद भारतीय सेना ने धोनी को लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि से नवाज़ा था। धोनी से पहले कपिल देव को भी यह उपाधि मिल चुकी है।

यह उपाधि मिलने के बाद धोनी को एक जवान को दी जाने वाली सभी सुविधाएं दी जा रही है। धोनी ने सेना के कुछ दाव-पेंच भी सीखे है और 1250 फीट की ऊचाई से वह छलांग भी लगा चुके है। धोनी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि क्रिकेट से रिटायर होने के बाद देश की सेवा में अपना योगदान देंगे।

Posted in:



Liked us? Tell your friends on Facebook!

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें