सीज़न बॉल से तेज़ गेंदबाजी कैसे करें

 


हेलो दोस्तों आप सभी का अपने ब्लॉग onlinecricketcoaching में स्वागत है। आज हम इस आर्टिकल में फ़ास्ट बोलिंग सीजन बाउल के  साथ कैसे करते है वो बताएँगे। इस आर्टिकल में  हम सिर्फ बेसिक चीजे कवर करेंगे और आने वाले आर्टिकल में हम  बोलिंग से रिलेटेड कई टिप्स देंगे जैसे बाउल स्विंग कैसे करानी है,  अपनी बोलिंग की रफ़्तार कैसे बढ़ानी , आपको कोन कोनसी एक्सरसाइज करनी चाहिए जिससे आपकी बॉडी फिट रहे  एक अच्छे बॉलर बने रहने के  लिए  आदि।

 

1. GRIP (बोलिंग की पकड़): - Bowl (गेंद) को न ज्यादा टाइट पकडे और नाही ज़्यादा ढीला पकडे, क्यूंकि अगर ज्यादा टाइट पकड़ा तो गेंद का टप्पा पहले ही गिर जाएगा और ढीला पकड़ा तो फुल टॉस हो ने की संभावना है इसलिए ये चीज़ का ध्यान रखे.


2. SEAM POSITION (सीवन की स्थिति) :-  सामान्य रूप से गेंद तो ऊपर दिक्याये फोटो क अनुसार पकड़ते  है जिससे की गेंदबाज़ को  स्विंग मिले।स्विंग भी अलग अलग प्रकार की होती है जैसे INSWING , OUTSWING  and REVERSE SWING .  इस्पे हम आने वाले ARTICLE (लेख) में विवरण करेंगे।



3. WRIST (कलाई): - बोलिंग डालते टाइम आपकी कलाई हमेशा सीधी होनी चाहिए क्यूंकि अगर आपकी कलाई टेढ़ी हुई तो  गेंद की रफ़्तार तो कम  होगी ही साथ में आपकी LINE and LENGHT (रेखा और लंबाई) भी बिगड़ जायेगी।


4. RUN-UP: - बोलिंग रन-उप मतलब बाउल डालने से पहले जो हम भागते है वो बहुत महत्व पूर्ण है. ऐसा जरुरी नहीं है की अगर आपका रन -उप ज्यादा है तो आपकी बोलिंग पेस यानी गेंद ज्यादा तेज़ जायेगी। आप जसप्रीत बुमराह का रन-उप देखिये बोहोत ही छोटा है लेकिन फिर भी वो 145 km /hr से बाउल डालता है।  बस  ध्यान रखना है की आपको  अपना रन-उप यानी बाउल डालने से  पहले जो भागते हो उसकी लम्बाई हर बार Same (सामान्य) हो।



5. BODY MOMENTUM: - भागते समय आपको ये  कुछ चीजों का ध्यान रखना है की आपका बॉडी थोड़ा आगे की तरफ जुका हुआ हो ज्यादा नहीं सिर्फ थोड़ा  जिससे की ARM Speed  (बाजू की रफ़्तार) बढ़ेगी और  गेंद ज्यादा तेज़ी से निकले गी।  और आपके दोनों Elbow (कोहनी) शरीर से नजदीक हो और सीधे हो।


 

6. JUMP (कूदना): - रनिंग के  बाद जब आप आखिरकार कूदते हो तो आपको  ध्यान रखना है क्यूंकि उससे आपकी गेंद की रफ़्तार निर्भर करती है. कुछ लोग कुछ ज्यादा बड़ा जम्प लेते जिससे उनकी रफ़्तार  जाती है लेकिन लाइन एंड लेंथ बिगड़ जाती है।  दूसरा आपको ध्यान रखना है की अगर आप एक RIGHT ARM BOWLER  है यानी डाइने हाथ से गेंद डालते है तो आपको LEFT (बायने) पाँव से कूदना है। 


7. LINE AND LENTH (रेखा और लंबाई): - अब आते है सबसे महत्व विषय पर, मेरे हिसाब से कोई लाइन एंड लेंथ गलत नहीं होती अगर आप फील्ड की हिसाब से गेंदबाजी करे। जरुरी है आपका नियंत्रण गेंद पर।  तो येतो लगातार अभ्यास से ही आएगा।

मेरा ब्लॉग पढ़ने के लिए धन्यवाद मेरे दोस्तों। कृपया मेरे ब्लॉग को अपने उस मित्र के साथ साझा करें जो क्रिकेट में रुचि रखता है।


0 comments:

एक टिप्पणी भेजें