8 बल्लेबाज़ जिन्होंने लगातार 6 गेंदों पर लगाए है 6 छक्के ! - 8 batsmen who have hit 6 sixes in 6 consecutive balls

नमस्कार दोस्तों एक बार फिर से आप सभी का स्वागत है! Online Cricket Coaching में। तो आज इस पोस्ट में हम आपको बताने वाले हैं वह 8 बल्लेबाज जिन्होंने क्रिकेट के इतिहास में लगातार छह बॉल में छह छक्के जड़े हैं| जी हां दोस्तों इन आठ बल्लेबाजों में से दो बल्लेबाजों भारतीय है| दोस्तों आज के इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे कि सबसे पहले किसने छह बॉल में छह छक्के लगाए थे और सबसे नया बल्लेबाज कौन है जिन्होंने छह बॉल में छह छक्के जड़े हैं।
8 बल्लेबाज़  जिन्होंने लगातार 6 गेंदों पर लगाए है  6 छक्के
8 बल्लेबाज़  जिन्होंने लगातार 6 गेंदों पर लगाए है  6 छक्के 

ऐसे बल्लेबाज़  जिन्होंने लगातार 6 गेंदों पर लगाए है  6 छक्के

जब मैच में चौके और छक्कों की बौछार होती है तो मैच का मजा ही कुछ और आता है बात जब छह बॉल में छह छक्कों की हो तो मैच का रोमांच कुछ अलग ही हो जाता है| तो चलिए हम आपको बता देते हैं वह 8 बार लगातार छह गेंदों पर छह बड़े बड़े छक्के दर्ज कर के इतिहास में अपना नाम अर्जित करवाया है। 

वेस्टइंडीज के इस बल्लेबाज ने सबसे पहले मारे थे ६ बॉल पर ६ छक्के।

गेरी सोबर्स 
जी हां दोस्तों| वेस्टइंडीज के बल्लेबाज गैरी सोबर्स ने सबसे पहले यह कारनामा करके दिखाया था दरअसल वह 1968 में एक फर्स्ट क्लास मैच खेल रहे थे जिसमें उन्होंने गेंदबाज मैक्लम ने की छह गेंदों पर छह छक्के जड़कर इतिहास रच दिया था| और वह 6 गेंदों पर 6 छक्के मारने वाले पहले खिलाड़ी बन गए थे|

भारत के रवि शास्त्री बने थे छह बॉल में छह छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज।

रवि शास्री 
भारतीय बल्लेबाज रवि शास्त्री दूसरे ऐसे बल्लेबाज बने जिन्होंने लगातार छह गेंदों पर छह छक्के जड़े दरअसल रवि शास्त्री सन 1984 में रणजी ट्रॉफी मैच खेल रहे थे इस दौरान बड़ौदा के खिलाड़ी तिलक राज गेंदबाजी कर रहे थे और उनके खिलाफ रवि शास्त्री ने लगातार छह गेंदों पर छह छक्के जड़कर इतिहास रच दिया और इसी मैच में फर्स्ट क्लास क्रिकेट का सबसे तेज 200 रन का रिकॉर्ड भी रवि शास्त्री ने अपने नाम किया|

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में हर्शल गिब्स बने पहले बल्लेबाज जिन्होंने लगातार छह गेंदों में छह छक्के जड़े हो। 

हर्षल गिब्स 
दोस्तों दक्षिण अफ्रीका के पूर्व सलामी बल्लेबाज हर्शल गिब्स ने विश्व कप 2007 के दौरान नीदरलैंड के खिलाफ खेले गए एक मैच में गेंदबाज वां बुंगे  के 1 ओवर की सभी के सभी छह गेंदों पर छह छक्के जड़कर रिकॉर्ड बना दिया था और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसे पहले बल्लेबाज बन गए जिन्होंने लगातार छह गेंदों पर छह छक्के जड़े हो। 

युवराज सिंह बने ६ बॉल में ६ छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ 

युवराज सिंह 
इसके बाद युवराज सिंह ने 2007 के T20 वर्ल्ड कप के दौरान, रोड की एक ओवर में लगातार छह गेंदों पर छह छक्के जड़े थे, दोस्तों आपको बता दें कि इस और के ठीक पहले युवराज सिंह और इंग्लैंड के क्रिकेटर फ्लिंटॉफ के बीच में काफी गरमा गरमी भी हुई थी और उसके बाद जो हुआ वह इतिहास में दर्ज हो गया है. दोस्तों आपको बता दें कि युवराज सिंह इकलौते ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने किसी फास्ट बॉलर के खिलाफ यह कार नामक करके दिखाया है। 

इंग्लैंड के अलेक्स हेल्स ने दो ओवर में किया यह कमाल। 

अलेक्स हेल्स 
इंग्लैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने भी 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाए लेकिन उन्होंने यह कारनामा एक नहीं बल्कि  दो ओवरों में किया मतलब यह कि एक ओवर की आखरी तीन गेंदों पर उन्होंने लगातार 6 छक्के जड़े और उसके बाद दूसरे ओवर की तीन गेंदों पर भी उन्होंने यही किया। इस तरह उन्होंने लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाए। उन्होंने यह कारनामा घरेलू क्रिकेट में किया था। 

रॉस व्हिटली ने जड़े लगातार छह छक्के। 

रॉस व्हिटली 
इसके बाद रोस व्हिटली ने भी लगातार छह गेंदों पर छह छक्के जड़े थे और यह भी एक इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट में उन्होंने करके दिखाया था और यह कारनामा उन्होंने साल 2017 में किया था। और वह ये कारनामा करने वाले छठे बल्लेबाज़ बन गए। 

अफगानिस्तान के हज़रतुल्लाह जजाई  ने  लगाए ६ लगातार छक्के। 

हजरतुल्ला जजाई 
अफगानिस्तान के बल्लेबाज हजरत उल्लाह जजाई ने अफ़गानिस्तान प्रीमीयर लीग के एक मुकाबले में लगातार छह गेंदों पर छह छक्के रच कर इतिहास रच दिया था उन्होंने भी यह कारनामा घरेलू क्रिकेट में किया था। जजाई नहीं जो कारनामा 2018 में किया था। 

लिओ कार्टर ने 2020 के शुरुआत में ही जुड़े थे छह बॉल में छह छक्के।

लिओ कार्टर 
लिओ कार्टर न्यूजीलैंड के एक बल्लेबाज है जिन्होंने न्यूजीलैंड के डोमेस्टिक T20 के एक मैच के दौरान लगातार छह गेंदों पर छह छक्के जड़े थे और यह कारनामा उन्होंने जनवरी 2020 में किया था जो कि सबसे नवीनतम खिलाड़ी है जिन्होंने छह बॉल के छह छक्के लगाए हो। वह ८वे बल्लेबाज़ बने। 

तो दोस्तों आपको क्या लगता है कौन सा बल्लेबाज अब छह बॉल छह छक्के लगाने में मैं अपना नाम दर्ज करवा सकता है आप कमेंट करके हमें जरूर बताइएगा।

यह विडिओ देखें। : 8 batsmen Who hit 6 sixes in 6 balls

Posted in:



Liked us? Tell your friends on Facebook!

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें